{"_id":"610990d18ebc3ebda70cfa86","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd398046769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। युवक का शव हाईवे पर ही पड़ा रहा। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और यातायात सुचारू किया।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघा नगला निवासी नन्नू (27) मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार देर रात नन्ने मेघा नगला गांव के सामने एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। रास्ते में वह सड़क पार कर ही रहा था, इस बीच बरेली की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।
इतने में चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। लेकिन सूचना के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके साह ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।