{"_id":"624ddf082f19b558367f9338","slug":"worship-of-skanadmata-on-fifth-day-rampur-news-mbd4238916112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कंदमाता की पूजा अर्चना की, महामाई के भजनों पर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कंदमाता की पूजा अर्चना की, महामाई के भजनों पर किया नृत्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/ बिलासपुर/केमरी/खजुरिया/भोट/स्वार। भव्य रूप से सजे मातारानी के दरबार में श्रद्धालु स्कंदमाता की पूजा अर्चना में लीन रहे। महिलाओं ने मां के छंद गाकर गुणगान किया। महिलाएं भक्ति भाव में खोकर नृत्य करने लगीं। मंदिरों में महामाई के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने घरों में भव्य रूप से सजे मां के दरबार के सम्मुख श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। मां को तिलक लगाया। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। दुर्गा चालीसा का वाचन करने के बाद भगवान गणेश और महामाईं की आरती उतारी। स्कंदमाता से परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
शहर के मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगापुर आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, पुराना गंज स्थित गुरुयानी जी मंदिर, दत्ताराम शिवालय, मनोकामना मंदिर, ज्वालानगर स्थित माई की कुटिया, जोकीराम की बगिया स्थित मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर, रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर में भी भक्तों ने महामाईं की आराधना की। विभिन्न मंदिरों में मातृ शक्ति ने छंद गाकर महामाईं का गुणगान किया।
विज्ञापन
बिलासपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने अपने घरों व मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी स्थित दुर्गा पंचायती भवानी मंदिर, मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, महाकाली माता मंदिर, मोहल्ला कायस्थान का मढ़ी मंदिर, शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, मनोरम मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। केमरी, खजुरिया, भोट में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर उपवास रखे। शाम को महिलाओं ने घरों व मंदिरों में मैया के छंद भी गाए और भजन कीर्तन भी किया। शाम को आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने उपवास को अल्पाहार के बाद विश्राम भी दिया।
स्वार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के चलते श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे हुए हैं। बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का पूजन किया और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई।