फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of sidhdatri in navrat

मां सिद्घिदात्री की पूजा अर्चना कर कन्याएं जिमाईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
worship of sidhdatri in navrat
रामपुर। चैत्र नवरात्र महोत्सव में नवरात्र में नवमी पर देवी के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में यज्ञ हुए, जिसमें लोगों ने विश्व कल्याण की भावना के साथ लोगों ने आहुति दी। घरों में भी श्रद्धालुओं ने महामाई का विधि-विधान के साथ पूजन किया और कन्याओं को जिमाकर उन्हें उपहार भेंट किए। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने उपवास खोला।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही चैत्र नवरात्र पर्व की धूम शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं अपने घरों में भव्य रूप से सजे महामाई के दरबार मे मातारानी का पूजन किया। देवी मंत्रों के उच्चारण के साथ माता रानी का आह्वान किया। मातारानी का विधि-विधान से पूजन किया। दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों का वाचन कर यज्ञ में यज्ञ में पूर्णाहुति दी गईं। भगवान गणेश और मां दुर्गे की आरती उतारी। यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण और समाज में सुख शांति की प्रार्थना की गई। आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। पूजा अर्चना और आरती करने के बाद कन्याएं जिमाने का सिलसिला शुरु हो गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजा कर जिमाया। कन्याओं की आरती उतारकर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को शगुन के रूप में उपहार आदि देकर विदा किया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। दोपहर को महिलाओं ने छंद गाकर मातारानी का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed