फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   working of maswasi nagar panchayat chairman will finished todat

Rampur News: मसवासी नगर पंचायत के आध्यक्ष का कार्यकाल आज होगा समाप्त , प्रशासक की होगी तैनाती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
working of maswasi nagar panchayat  chairman will finished todat
रामपुर। निकाय चुनाव समय पर होने की वजह से अब निकायों अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा होना लगा है। 2017 में निकाय चुनाव के बाद जिस तिथि को बोर्ड की पहली बैठक हुई थी उस आधार पर निकायों के कार्यकाल की गणना की जा रही है। इस हिसाब मसवासी नगर पंचायत के अध्यक्ष का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यहां प्रशासक की तैनाती कर दी जाएगी। जिले के अन्य नगर निकायों के अध्यक्षों का कार्यकाल 5 जनवरी से 22 जनवरी के बीच समाप्त होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक जैसे-जैसे निकायों का कार्यकाल समाप्त होगा, उसी क्रम में प्रशासकीय व्यवस्था लागू होती जाएगी। यानि पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों के पास सारा अधिकार आ जाएगा। शासनादेश के मुताबिक 2017 में हुए निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद निकायों के बोर्ड का गठन 12 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी के बीच हुआ था। इस लिहाज से निकायों के अध्यक्षों का कार्यकाल भी इसी अवधि उस तिथि को ही समाप्त होगी, जिस तिथि को बोर्ड की पहली बैठक हुई थी। शासनादेश के मुताबिक प्रशासक बैठाए जाने के दौरान बोर्ड की भूमिका सलाहकार के तौर पर होगी।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक जिले में सोमवार से मसवासी नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिओम मौर्या का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो जाएगा। क्योंकि मसवासी नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक 19 दिसंबर 2017 को हुई थी। हरिओम मौर्या ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो जाएगा। इसके बार नगर पंचायत का कामकाज प्रशासक संभालेंगे। जिले की अन्य निकायों की बात की जाए तो रामपुर नगरपालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक 6 जनवरी 2018 को, मिलक नगरपालिका परिषद की 8 जनवरी 2018 को, बिलासपुर नगरपालिका परिषद 4 जनवरी 2018 को, टांडा नगरपालिका परिषद की 22 जनवरी 2018 को और स्वार नगरपालिका परिषद की 22 जनवरी 2018 को हुई थी। शाहबाद नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक 5 जनवरी 2018 को और केमरी नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक भी 5 जनवरी 2018 को हुई थी। पहली बोर्ड के आधार पर5 जनवरी से 22 जनवरी बीच जिले की अन्य नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed