फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Workers should start preparing for Lok Sabha elections: Jaswant

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : जसवंत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Workers should start preparing for Lok Sabha elections: Jaswant
रामपुर। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। संगठन के कर्मठ-निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। बुधवार को राम विहार स्थित जिला कार्यालय में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष से कार्यों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने चल रहे विभिन्न अभियानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली तथा अभियान प्रमुखों को तेजी लाने को कहा। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गंगवार को लोकसभा संयोजक, ऋषि पांडेय को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि रामपुर के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने इतिहास लिखा है, जिसकी कीर्ति पूरे देश में गूंजी है। रामपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पर हम सबको गर्व है। एक बार फिर यहां कमल खिलेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मेरी पूंजी हैं और मुझे उन पर पूर्ण विश्वास है। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पैक्सफेड के पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, बीना भारद्वाज, अभय गुप्ता, लोकसभा संयोजक सुरेश गंगवार, जगपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed