{"_id":"5b5227254f1c1b19208b5da1","slug":"worker-died-due-to-shock-of-current-report-on-contractor-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मिस्त्री की मौत, ठेकेदार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मिस्त्री की मौत, ठेकेदार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - अमर उजाला
विज्ञापन
श्री हरि सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार की दोपहर में करंट लगने से राज मिस्त्री की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आदर्श कालोनी में श्री हरि सरस्वती शिशु मंदिर में इन दिनों निर्माण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर के वक्त भवन के अगले हिस्से में प्लास्टर का काम चल रहा था।
विज्ञापन
यहां पर शहजादनगर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी तीरथ पाल प्लास्टर कर रहा था। इस बीच उसकी लोहे की फंटी पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से जा टकराई,जिसके बाद अचानक फंटी में करंट दौड़ गया। करंट लगते ही तीरथपाल बेहोश होकर गिर गया,जिससे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। साथ ही स्कूल के स्टाफ भी मौके पर दौड़ पड़ा। किसी तरह उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही निपनिया से तीरथपाल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए,जहां उन्होंने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।