फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women went with lover

Rampur News: पति रोकता रहा प्रेमी के साथ चली गई महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
women went with lover
शाहबाद। पति के लाख समझाने के बाद भी महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसको फिर से पति के हवाले कर दिया, लेकिन फिर वह प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन

शाहबाद कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवक की शादी 12 वर्ष पहले कुंदरकी निवासी युवती से हुई थी। शादी के काफी दिन बाद विवाहिता का किसी और से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद विवाहिता और प्रेमी का प्रेम इतना परवान चढ़ा गया कि कुछ दिन पूर्व विवाहिता अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। उसी दौरान पति ने शाहबाद कोतवाली में अपनी पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बताया गया कि शनिवार शाम को उसकी पत्नी खुद कोतवाली पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को बुलाकर उसके पति के सुपुर्द कर दिया। रविवार की शाम को मामला संभ्रांत लोगों के बीच में पड़ गया। लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही। लोगों की निगाह बचाकर वह दोबारा प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed