फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women died in accident

बंदर ने महिला पर गिराई ईंट, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
women died in accident
शाहबाद (रामपुर)। छत पर जा रही युवती को बंदरों ने दौड़ा लिया। बंदरों से बचकर महिला घर के आंगन में आकर चारपाई पर बैठ गई। इस दौरान किसी बंदर ने युवती के सिर पर ईंट गिरा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुजरैला गांव निवासी सेवाराम की बेटी मनोज (28) की शादी संभल के थाना कुढ़फतेगढ़ क्षेत्र के गांव खटेटा निवासी विकास के साथ हुई थी। मनोज अपनी ससुराल से तीन माह पूर्व मायके आई थी। तब से वह मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब चार बजे मनोज अपने पिता के घर की छत पर चढ़ी तो उसे बंदरों ने दौड़ा लिया। वह बंदरों से बचने के लिए सीढ़ियों से उतरकर घर के आंगन में चारपाई पर बैठ गई। इसी दौरान बंदर ने छत से ईंट गिरा दी जो आंगन में चारपाई पर बैठी मनोज के सिर पर आकर गिरी। सिर पर ईंट गिरने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर ईंट गिरने से बेटी की मौत होने से मायके में कोहराम मच गया है। मायके वालों का रो रोकर बुरा हाल है। बेटी की मौत हो जाने की सूचना मायके वालों द्वारा उसके ससुरालीजनों को दे दी गई है। मृतका ने अपने पीछे एक बेटी छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed