फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women deinde from rape

Rampur News: दुष्कर्म के आरोपों से महिला मुकरी, आरोपी छेड़खानी में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
women deinde from rape
खजुरिया। खजुरिया क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म के जो आरोप लगाए थे वो पुलिस की जांच में बेबुनियाद साबित हुए हैं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान महिला दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई है। उसने छेड़खानी बात की बताई है। पुलिस ने आरोपी को छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के एक गांव निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ खजुरिया थाना क्षेत्र के एक ईट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करती है। महिला ने खजुरिया थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आठ मई की शाम वह जंगल से ईट भट्ठे की ओर जा रही थी। महिला का आरोप था कि रास्ते में ग्राम धावनी बुजुर्ग निवासी जीशान उसे खींचकर एक मक्के के खेत में ले गया। महिला का आरोप था कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना की जांच करने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने थाना प्रभारी पुष्कर सिंह को आवश्यक निर्देश दिए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की गई तो जांच के दौरान महिला ने अपने बयानों में दुष्कर्म करने के लगाए गए आरोप गलत बताए। घटना महज छेड़खानी की निकली तो पुलिस ने धारा 376 को धारा 354-बी में तरमीम कर दिया। पुलिस ने बुधवार की सुबह गोधी तिराहे के समीप से आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed