फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women beaten by constable

सिपाही ने डंडा मारकर महिला का सिर फोड़ा, हंगामा

Thu, 15 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /सैदनगर/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /सैदनगर/ रामपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
women beaten by constable
टांडा में बुधवार को एसबीआई के बाहर लगी लोगों की भीड़।

विज्ञापन

बैंक में लाइन में लगी महिला पर पुलिस का डंडा बरसा। सिपाही के डंडे से महिला लहूलुहान हो गई, जिस पर पब्लिक का गुस्सा भड़क गया और जमकर हंगामा किया। इस बीच सपा नेता भी यहां पहुंचे और फिर उन्होंने डंडा मारने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग की। वहीं महिला ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है।

नोटबंदी के बाद बैंक में लोग अपना पैसा पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को रुपये नहीं मिल रहे हैं। परेशान हाल कतार में खड़े लोगों के साथ पुलिस लगातार मारपीट और अभद्र व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री इस तरह की घटनाओं को लेकर गंभीर हैं, लेकिन पुलिस कर्मी जनता से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्र के बगरौवा गांव स्थित प्रथमा बैंक की शाखा पर सुबह से ही कैश के लिए कतार लगी हुई थी। इसी गांव की गुलशन भी लाइन में लगी थी। लाइन में लगे लोग बैंक प्रबंधक के खिलाफ हंगामा कर रहे थे। इस बीच दो सिपाहियों ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा होते देख सिपाही ने गुलशन के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। महिला के सिर से खून निकलते देख पब्लिक का गुस्सा भड़क गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मामले की जानकारी सपा नेता नसीर अहमद खां को दी गई, वह भी मौके पर पहुंच गए, जहां लोगों ने सिपाही की शिकायत की। सपा नेता पीड़ित महिला को लेकर सीधे थाने पहुंचे, जहां पर महिला ने यशपाल नाम के सिपाही को देखकर उसे पहचान लिया। इस बीच सपा नेता ने डीएम व एसपी से भी फोन पर संपर्क करते हुए कार्रवाई की बात कही। बाद में पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। गुलशन की ओर से सिपाही के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


अजीमनगर एसओ मुस्लिम खां ने बताया कि महिला के डंडा मारने की शिकायत मिली है। इस पर कार्रवाई कराई जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। सपा नेता के संग जिला पंचायत सदस्य नन्हे, प्रधान फिरासत हुसैन, बिलासपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन, अली अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed