फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman who fell on the road after two bikes collided, died after being crushed by a tractor-trolley

Rampur News: दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Woman who fell on the road after two bikes collided, died after being crushed by a tractor-trolley
रामपुर। अपनी बहन के घर से देवर के साथ बाइक से घर लौट रहीं गुलफ्शा (40) दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने महिला को कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यह हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शाहबाद रोड स्थित शादी की मंडैया गांव के पास का है। टांडा थाना क्षेत्र के प्रानपुर गांव निवासी गुलफ्शा अपने देवर इमरान के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में अपनी बहन के घर आई थीं। बीमार रिश्तेदार को देखने के बाद वह शुक्रवार दोपहर बाइक से लौट रही थीं।
विज्ञापन

रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शादी की मंडैया गांव के पास सामने से आई बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गुलफ्शा सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आए एक टैक्टर-ट्राॅली चालक ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्राॅली का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद महिला का देवर शव को अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed