फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman suffers electric shock while changing the direction of a high-speed fan.

Rampur News: फर्राटा पंखे की दिशा बदलते वक्त महिला करंट से झुलसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers electric shock while changing the direction of a high-speed fan.
बिलासपुर। बेड के पास रखे फर्राटा पंखे की दिशा बदल रही महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर पूर्व चिड़ियाखेड़ा निवासी किसान शफीक अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी पत्नी कमरे में थीं। बेड के पास खड़े फर्राटा पंखे की दिशा अपनी ओर घुमाने के दौरान वह पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आ गईं। महिला को तड़पता देख परिजनों ने किसी तरह बचाया और 108 एंबुलेंस से रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉ. एसके व्यास ने बताया कि महिला को काफी तेज करंट लगा था। हालत गंभीर होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed