{"_id":"69b1b2ec0268b66f5f00bb88","slug":"woman-files-rape-report-against-tempo-driver-rampur-news-c-282-1-smbd1025-166065-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला ने टेंपो चालक के खिलाफ दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला ने टेंपो चालक के खिलाफ दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
Thu, 12 Mar 2026 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। पति से विवाद के बाद मायके जा रही एक महिला ने टेंपो चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी महिला ने बताया कि सात मार्च की शाम पति से विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई। एक पड़ोसन ने उसे डराया कि पति उसे मारने के लिए ढूंढ रहा है और मायके जाने को कहा। पड़ोसन ने उसे रुद्रपुर से एक टेंपो में बैठा दिया और चालक से कहा कि उसे हाईवे स्थित एक गांव के पास उतार दे।
आरोप है कि टेंपो चालक ने उसे वहां नहीं उतारा, बल्कि अपने घर ले गया और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में उसे हाईवे पर उतारकर चालक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद