फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman died during delivery Rampur private hospital, staff ran away from spot

UP: रामपुर के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, मौके से भाग निकला स्टाफ

Wed, 02 Aug 2023 07:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 07:46 PM IST
सार

कोतवाली स्वार क्षेत्र के मोहनपुरा गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल संचालक ने परिजन को नॉर्मल डिलीवरी का भरोसा दिलाया। प्रसव के बाद महिला की हालत खराब होने के बाद उसकी जान चली गई। 

विज्ञापन
Woman died during delivery Rampur private hospital, staff ran away from  spot
रामपुर जिले के स्वार में निजी अस्पताल में महिला की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले के स्वार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। नवजात की हालत सही बताई जा रही है। उसे रामपुर के अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। महिला के परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस बीच अस्पताल बंद करके स्टाफ मौके से खिसक लिया।

विज्ञापन


घटना के 24  घंटे बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग हरकत में नहीं आया है। कोतवाली स्वार क्षेत्र के मोहनपुरा गांव निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी विमलेश(24) वर्षीय को सोमवार के दिन प्रसव पीड़ा हुई थी जिसके चलते उसे स्वार में रामपुर रोड़ स्थित बिजली घर के सामने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल संचालक ने महिला के परिजन को नॉर्मल डिलीवरी का भरोसा दिलाया। उसकी हालत बिगड़ती रही। सोमवार की रात महिला ने शिशु को जन्म दिया लेकिन रक्तस्राव का कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। दशा खराब होते देख नर्सों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन जब तक कुछ समझ पाते प्रसूता ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजन ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर डाली। स्थिति बिगड़ते देख स्टाफ और संचालक अस्पताल संचालक घबरा गए।


हंगामा होते देख आसपास के तमाम लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद परिजन मृतका का शव उठाकर घर ले गए जबकि नवजात को रामपुर के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इसके बाद संचालक और स्टाफ अस्पताल में ताले डालकर  फरार हो गया।
 

प्रसव के दौरान महिला की मौत की जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। -  केके चहल,  नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed