{"_id":"5730eaf14f1c1b7d0a91a05b","slug":"woman-die-to-falldown-from-rooof","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले से छत से गिरकर महिला की मौत
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 10 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौसी(ब्यूरो)। कस्बा नरौली में छत पर गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस पर वह भागने के चक्कर में छत से गिर गई। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नरौली के मुहल्ला मंशा देवी निवासी बिजेंद्र सिंह की पत्नी मुन्नीदेवी (50) सोमवार को चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थी। जलाने के लिए लकड़ी न होने पर वह छत पर लेने चली गई। छत पर सात बंदरों का झुंड बैठा था। जैसे ही मुन्नी देवी ने लकड़ी उठाई तो बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। अपने को बचाने के चक्कर में वह छत से गिर गई।
इस दौरान मुन्नी देवी का सिर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल चंदौसी ले जाने लगे। उसे आजाद रोड स्थित नर्सिंग होम पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान मुन्नी देवी का सिर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल चंदौसी ले जाने लगे। उसे आजाद रोड स्थित नर्सिंग होम पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन