{"_id":"6a3ed63420d7cfb454027aeb","slug":"woman-creates-a-scene-accusing-grp-constable-of-molestation-rampur-news-c-282-1-smbd1025-174245-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला ने जीआरपी सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला ने जीआरपी सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाकर किया हंगामा
Sat, 27 Jun 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर अपने देवर के साथ टिकट बनवाने पहुंची एक महिला ने जीआरपी के एक सिपाही पर शराब के नशे में छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर सिपाही ने उसके देवर से मारपीट की और बाइक गिराकर क्षतिग्रस्त कर दी। महिला ने स्टेशन अधीक्षक और पुलिस से शिकायत की है।
नगर निवासी महिला के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने देवर के साथ बाइक से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने गई थी। आरोप है कि स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के एक सिपाही ने शराब के नशे में उसके साथ अभद्रता की। देवर ने विरोध किया तो सिपाही ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सिपाही ने उनकी बाइक भी गिराकर क्षतिग्रस्त कर दी।
महिला ने डायल 112 पुलिस को सूचना देने के साथ स्टेशन अधीक्षक से भी शिकायत की। स्टेशन अधीक्षक ने फोन के जरिए घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी जीत सिंह को दी। कोतवाली प्रभारी ने घटना जीआरपी के अधिकार क्षेत्र की बताते हुए जीआरपी पुलिस को अवगत कराने की बात कही। महिला का आरोप है कि डायल 112 पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी सिपाही अपने एक साथी के साथ धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक का फोन आया था, लेकिन घटनास्थल जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी थाना प्रभारी को अवगत करा दिया गया।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।