फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sanitation drive and spraying of medicines continue in Khajuriya Kala following Abuzar's death.

Rampur News: अबुजर की मौत के बाद खजुरिया कला में सफाई अभियान और दवा का छिड़काव जारी

Sat, 19 Sep 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sanitation drive and spraying of medicines continue in Khajuriya Kala following Abuzar's death.
बिलासपुर। जापानी इंसेफेलाइटिस से साढ़े तीन वर्षीय अबुजर की मौत के बाद खजुरिया कला गांव में दहशत का माहौल बरकरार है। शुक्रवार को भी पूरे दिन गांव में सफाई और दवा छिड़काव अभियान चलता रहा। स्वास्थ्य और विकास विभाग की टीमें दिनभर गांव में डटी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम प्रशासक जैनी खान अपनी श्रमिकों की टीम के साथ गांव की गलियों और नालियों की साफ-सफाई कराते नजर आए। सुबह से ही श्रमिकों की दस टीमों ने नालियों व गलियों में जमा कूड़ा हटाया, एंटी लार्वा का छिड़काव किया और उसके बाद फॉगिंग की। कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया गया। मृतक अबुजर के घर के आसपास विशेष रूप से सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय रही। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सलीम जहां ने अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर सर्वे किया। टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और बुखार से पीड़ित बच्चों को दवाइयां भी दीं। गांव के लोग आज भी सकते में हैं। हर किसी की जुबान पर अबुजर की मौत का ही मामला है। लोगों के जहन से यह घटना अभी तक नहीं उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मणिक अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया है। एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से निगरानी किए हुए है। विभाग की टीमें लगातार गांव में मौजूद हैं। फिलहाल गांव में साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed