{"_id":"66df90de2276385e2d080b5c","slug":"woman-conspired-to-commit-robbery-truth-came-out-within-minutes-rampur-news-c-282-1-rmp1004-129580-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला ने रची लूट कराने की साजिश, चंद मिनट सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला ने रची लूट कराने की साजिश, चंद मिनट सच आया सामने
Tue, 10 Sep 2024 05:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को पुलिस को सुचना को मिली नैनीताल रोड पर दिन-दहाड़े ई-रिक्शा सवार महिला से साठ हजार रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने लूट की शिकार महिला से पूछताछ की और फिर सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसके बाद लूट की कहानी झूठी पाई गई। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाली महिला और उसके बेटे व बेटी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
लूट की यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नैनीताल रोड पर बरेली गेट रोड पर हुई। गंज थाना क्षेत्र के पीला तालाब रोड स्थित मोहल्ला ऊंची मस्जिद निवासी मां अहमदी अपनी बेटी के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पैसे निकालने गई थी, जहां उसने बैंक से 60 हजार रुपये कैश निकाले। महिला का बेटा अमान मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी कि जब वह ई रिक्शे से सवार होकर अपने घर जा रही थी। तब बरेली गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पर्स लूट लिया। पर्स में साठ हजार रुपये थे। दिनदहाड़े लूट की सूचना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस और सीओ सिटी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की साथ ही घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। पुलिस को महिलाओं की बात पर संदेह हुआ तो दोनों महिलाओं को पुलिस थाने ले आई,जहां पूछताछ की गई। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सिंह व इंसपेक्टर सिविल लाइंस अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बैंक के खाते में सिर्फ चार हजार रुपये ही थे जो कि आज निकाले गए थे। दरअसल महिला एक ठेकेदार पर आरोप लगा रही थी। उससे भी पूछताछ हुई तो बताया कि महिला पर साठ हजार रुपये उधार आ रहे थे। उधार न देना पड़े, इसलिए लूट की मनगढ़ंत कहानी रची गई। बताया कि महिला सहित बेटे व बेटी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।