Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Witnesses did not appear in court, hearing postponed in three cases

Rampur News: कोर्ट में पेश नहीं हुए गवाह, तीन मामलों में टली सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Witnesses did not appear in court, hearing postponed in three cases
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्ववालिटी बार को कब्जाने के मामले में गवाह नहीं पहुंचा, जिस पर इस मामले की सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख तय कर दी है। इसके अलावा शत्रु संपत्ति के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इसके साथ ही कोतवाली में दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में भी सुनवाई टल गई।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां पर सिविल लाइंस थाने में क्वालिटी बार स्वामी गगन अरोड़ा की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया था,जिसमें सपा नेता के साथ ही उनकी पत्नी तजीन फात्मा व बेटे अब्दुल्ला आजम व अन्य के खिलाफ बार को कब्जाने का आरोप लगा था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी,लेकिन गवाह गगन अरोड़ा कोर्ट नहीं पहुंचे,जिस पर इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख तय कर दी गई। इसी तरह शत्रु संपत्ति के मामले में भी सुनवाई टल गई। इस मामले की सुनवाई भी 17 जुलाई को होगी। शहर कोतवाली में दर्ज भड़काऊ भाषण के मामले में सुनवाई टल गई। इस मामले की सुनवाई भी 17 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण में तीन साल की सजा
रामपुर। गंज थाने में दर्ज एक किशोरी के अपहरण के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। एक महिला ने 2012 में थाना टीन निवासी शबली के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की। एडीजीसी कुमार सौरभ ने बताया कि इस मामले में कोर्ट ने आरोपी शबली को तीन साल की कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed