फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   with out masqe chalan of sub inspector

बिना मास्क के घूम रहे दरोगा, एक हजार रुपये का चालान...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
with out masqe chalan of sub inspector
रामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने में आम आदमी ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के भी कुछ कर्मचारी पीछे नहीं हैं। ऐसे ही बिना मास्क के घूमते हुए केमरी थाने के दरोगा सिविल लाइंस पुलिस को मिल गए। पुलिस ने दरोगा का एक हजार रुपये का चालान काट दिया। वहीं, पूर्व सीओ के करीबी सिपाही की गाड़ी सीज कर दी। साथ ही एक भाजपा नेता का भी चालान काट दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। किन्तु, इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। सिर्फ आदमी ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के कर्मचारी भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने में पीछे नहीं हैं। शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। सिविल लाइंस पुलिस की ओर से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

इस बीच इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह को एक दरोगा आते हुए नजर आए। उन्होंने दरोगा को रोक लिया। दरोगा मास्क तक लगाए हुए नहीं थे। दरोगा से पूछताछ की तो पता लगा कि वे केमरी थाने में तैनात हैं और उनका नाम अतुल पटेल है। पुलिस ने दरोगा का एक हजार रुपये का चालान काट दिया। वहीं, उन्हें पूर्व सीओ आलेहसन खां के करीबी सिपाही धर्मेंद्र सिंह कार से घूमते हुए नजर आ गए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी कार सीज कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिपाही के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही भाजपा नेता अवधेश शर्मा का भी चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed