फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   With Corona now the challenge of dealing with malaria

कोरोना के साथ अब मलेरिया से निपटने की भी चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
With Corona now the challenge of dealing with malaria
रामपुर कलक्ट्रेट सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक करते डीएम रविंद्र कुमार मांदड़। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पूरे जुलाई माह में गतिविधियां आयोजित होनी हैं, जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ विभाग भी प्रतिभाग करेंगे। डीएम सभी विभागों को अपनी-अपनी कार्य योजना बनाकर स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में पूरे माह अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी ने पूर्व वर्ष में चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए 27 जून तक सभी विभागों अपनी कार्य योजना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मलेरिया एवं टीबी रोगियों की जांच एवं उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि संचारी रोगों के उपचार के दौरान सभी प्रकार के जरूरी संसाधन एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आबादी क्षेत्र में स्थित तालाबों में एंटी लारवा दवाइयों के छिड़काव के संबंध में भी निर्देशित किया। 12 जुलाई से 25 जुलाई तक जनपद में दस्तक अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें आशाएं घर-घर जाकर बुखार के रोगियों, टीबी रोगियों, दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग व्यक्तियों एवं कुपोषित बच्चों को चिन्हित करके उनकी सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed