{"_id":"69012a231ea0faa0e60f392f","slug":"wishing-for-happiness-and-prosperity-by-offering-prayers-to-the-rising-sun-rampur-news-c-282-1-rmp1004-156674-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख समृद्धि की कामना
Wed, 29 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा मंदिर में छठ पूजा करती महिलाएं:फोटो स्रोत पाठक
रामपुर। छठ महापर्व के आखिरी दिन महिलाओं ने मंगलवार तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा। उसके बाद व्रत खोला। इसके साथ ही छठ पर्व संपन्न हो गया।
छठ पूजा के आखिरी दिन मंगलवार को उगते सूर्य की उपासना करने का विधान है। इसके लिए शहर में मंगलवार को सुबह से ही छठ पूजा के घाटों पर व्रती महिलाओं के साथ ही तमाम लोग पहुंच गए। मंदिर में बने कुंड में पूजन किया। महिलाएं जल में उतरीं और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सूप को लेकर चारों तरफ परिक्रमा की और सभी दिशाओं में भगवान को नमन किया। परिवार के साथ छठ माता का पूजन किया।
कृष्णा मंदिर के अलावा रजा टेक्सटाइल मैदान, राम मनोहर लोहिया पार्क ज्वालानगर, कचहरी परिसर व सीआरपीएफ, पुलिस लाइन में भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। पूजन के बाद उपवास भी खोला गया। महिलाओं ने छठ पूजा के साथ ही परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एसपी विद्या सागर मिश्र की मौजूदगी में व्रती महिलाओं, पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह व सीओ के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे। यहां भी आतिशबाजी का सिलसिला सुबह तक हुआ। इस दौरान एसपी ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिन निकलते ही हुई आतिशबाजी
छठ पूजा के आखिरी दिन जहां उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया, वहीं दूसरी ओर इससे पहले आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी कई घंटे तक चलती रही। इस दौरान मंदिरों व घाटों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था।