फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Will win public trust again: Lodhi

फिर जीतेंगे जनता का विश्वास : लोधी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Will win public trust again: Lodhi
रामपुर। लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रविवार को दिल्ली से रामपुर लौटे सांसद घनश्याम लोधी का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ गाड़ियों का काफिला आवास विकास स्थित लोकसभा कार्यालय पहुंचा। सांसद ने जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों साथ आवास विकास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाद काफिला, सांवरिया बैंक्वेट हॉल पहुंचा और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने सांसद का स्वागत किया। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा एक बार फिर मैं आप सबके बीच में प्रत्याशी बनकर आया हूं। मुझे आपके साथ का पूरा विश्वास है। कहा कि 2022 के उपचुनाव में जनता ने हमें जिताकर संसद भेजा था, एक बार फिर जनता का विश्वास जीतेंगे और 2024 में मोदी सरकार बनाने में योगदान देंगे। सांसद ने कहा कि मैंने बिना भेदभाव अपने पूरे कार्यकाल में सभी वर्गों का कार्य पूरी प्राथमिकता के साथ किया है। कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ चुनाव में लग जाएं और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कहा है कि घनश्याम सिंह लोधी ने अपने कार्यकाल में अनेकों विकास कार्य कराए हैं, जनता को उन पर पूरा भरोसा है। समस्त कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी को मेहनत के साथ निभाएं और रामपुर में फिर से कमल खिलाएं। स्वागत समारोह में जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, हरीश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे, अनुज सक्सेना, मोहन लोधी, पंकज लोधी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला सह मीडिया प्रभारी शिवा शर्मा, पारुल अग्रवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed