फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Will fight till the last breath to give the Divyang their right

दिव्यांगों को उनका हक दिलाने के लिए आखरी सांस तक लड़ेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Will fight till the last breath to give the Divyang their right
रामपुर। दिव्यांगों को उनका हक दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पर धरना दिया। जमकर नारेबाजी की। बाद में चिकित्सक के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने कहा कि स्वास्थ विभाग की लापरवाही के कारण एक जैसी स्थिति के दिव्यांग लोगों का भिन्न-भिन्न परसेंटेज का दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाया गया है, जिन लोगो का जिस्म कमर के नीचे से पैरों तक बिल्कुल काम नहीं करता उन सबके सर्टिफिकेट की परसेंटेज में फर्क किया गया है। किसी को सौ प्रतिशत तो किसी को पचास प्रतिशत दिव्यांग दर्शाया गया है। ऐसे में दिव्यांग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिनका 80 प्रतिशत दिव्यांगता का सर्टिफिकेट होगा, उसी व्यक्ति को ऑटोमेटिक रिक्शा दी जाएगी, जबकि स्वास्थ विभाग का कहना है कि 40 प्रतिशत से ऊपर के दिव्यांग व्यक्तियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। धरने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मित्रा और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने धरना स्थल पर आकर आश्वासन दिया कि स्वास्थ विभाग की ओर से पत्र लिखकर जनपद के सभी दिव्यांगों को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। तब जाकर आम आदमी पार्टी ने धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहनूर, मोहम्मद परवेज, सज्जर अली, नदीम अली, संजीव रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed