फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur News: Wife strangled to death due to domestic dispute, married 22 years ago, murderer arrested

Rampur News: घरेलू विवाद में की पत्नी की गला दबाकर हत्या, 22 साल पहले हुई थी शादी, हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2024 01:31 AM IST
सार

रामपुर के नानकारेन गांव में युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Rampur News: Wife strangled to death due to domestic dispute, married 22 years ago, murderer arrested
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली स्वार क्षेत्र के भगवंतनगर गांव में बृहस्पतिवार की रात चरनजीत कौर (40) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव बिस्तर पर मिला और गले पर निशान हैं। मृतका के चचेरे भाई ने पति अमरीक सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना मिलकखानम क्षेत्र के नानकारेन गांव निवासी ग्रामीण ने लगभग 22 वर्ष पहले अपनी बेटी चरनजीत कौर की शादी स्वार कोतवाली क्षेत्र के भगवंतनगर गांव निवासी अमरीक सिंह उर्फ शेरा के साथ की थी। दंपती के तीन बच्चे हुए, जिसमें मनदीप सिंह (15), कोमल प्रीत (13) और गगनदीप कौर (11) शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसके चलते अमरीक सिंह ने चरनजीत कौर की बृहस्पतिवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। इसी बीच अमरीक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर मृतका का चचेरा भाई बलजिंदर सिंह अन्य रिश्तेदारों के साथ भगवंतनगर पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के गले पर गहरे निशान हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बलजिंदर सिंह की ओर से अमरीक सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने पांच घंटे के अंदर ही आरोपी अमरीक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंचे एएसपी

भगवंतनगर में चरनजीत कौर की हत्या की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। साथ ही कोतवाल संदीप त्यागी को आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ संगम कुमार भी रहे।



मां की हत्या होने से मृतका के बेटे अमनदीप सिंह, बेटियों कोमल प्रीत और गगनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पड़ोसियों ने बच्चों को ढाढ़स बंधाया।
 
भगवंतनगर गांव में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप पति अमरीक सिंह पर लगा है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर यिला गया है। मामले की जांच की जा रही है। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, एएसपी, रामपुर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed