फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wife strangled to death on suspicion of illicit relationship, case registered against husband

Rampur News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति पर मुकदमा दर्ज

Sun, 12 May 2024 10:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 12 May 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death on suspicion of illicit relationship, case registered against husband
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मायके वालों ने घटनास्थल पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीओडी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने अपनी बहन मंजू (35) की शादी 17 साल पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव निवासी रोहन सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से रोहन सिंह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसको लेकर पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। रोहन सिंह राजस्थान में रहकर ही मजदूरी करता है। चार दिन पहले ही वह अपने घर आया था। लोगों ने बताया कि रोहन पत्नी मंजू के चरित्र पर शक करता था कि उसके किसी के साथ अवैध संबंध हैं। जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रोहन गुस्से में था और पत्नी मंजू का दुपट्टे से गला घोंट दिया। जिससे पत्नी मंजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया। मौत की सूचना महिला की बड़ी बेटी हिमांशी ने थाने जाकर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। मायके वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के तीन बच्चे बेटी हिमांशी, बेटा रचित व मयंक को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मायके पक्ष ने महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला के भाई संजीव कुमार की तहरीर पर मृतका के पति रोहन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अंकल पापा ने मम्मी को मार दिया
मंजू की बड़ी बेटी हिमांशी ने थाने पहुंचकर कहा कि पुलिस अंकल पापा ने मम्मी को मार दिया है, आप जल्दी चलो। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं घटना के दौरान तीनों बच्चे पूरी घटना को देख रहे थे, बच्चों के सामने ही पापा ने उनकी मम्मी का गला घोंट दिया। इस घटना के दौरान हत्यारोपी के बुजुुर्ग पिता राम भरोसे घर पर नहीं थे। जबकि उनकी माता का निधन हो चुका है। ऐसे में घटना के समय तीनों बच्चे ही घर में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed