फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   E-rickshaw driver dies after collision with tractor-trolley

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after collision with tractor-trolley
केमरी (रामपुर)। तालमहावर गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में केमरी निवासी ई-रिक्शा चालक अखलाख उर्फ पप्पू की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौत की सूचना से परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


केmरी के मोहल्ला मजुल्लानगर निवासी अखलाख उर्फ पप्पू ( 34) ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह बिलासपुर से घर आ रहा था। तालमहावर गांव पहुंचने पर केमरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पप्पू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मौके से भागे आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed