फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pharmacist beaten up and clothes torn at district hospital.

Rampur News: जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट को पीटा, कपड़े फाड़े

Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist beaten up and clothes torn at district hospital.
रामपुर। जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर ड्यूटी के दौरान सीनियर फार्मासिस्ट को तीमारदार ने पीट दिया। साथ ही कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने अस्पताल में तैनात एक गार्ड से भी गाली-गलौज की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीनियर फार्मासिस्ट किशन सिंह सुप्याल दवा काउंटर पर थे। दोपहर के वक्त भीड़ में लगे एक युवक से उनका दवा लेने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट कर दी, जिससे उनके कपड़े भी फट गए। अस्पताल के गार्ड मुमताज अहमद खां ने युवक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। बाद में आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के तहत मामला दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed