फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pankaj to remain in Tanda; Rajvir gets charge of Milak again.

Rampur News: टांडा में ही रहेंगे पंकज, राजवीर को फिर मिलक की कमान

Wed, 30 Sep 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pankaj to remain in Tanda; Rajvir gets charge of Milak again.
रामपुर। एसपी ने चौबीस घंटे के भीतर सीओ के कार्यक्षेत्र में किए गए फेरबदल में संशोधन कर दिया है। मिलक भेजे गए पकंज पंत को फिर से वापस टांडा भेज दिया गया है, जबकि टांडा भेजे गए राजवीर सिंह को वापस मिलक भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने सोमवार की शाम को सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। एसपी ने सोमवार की देर रात टांडा में तैनात सीओ पंकज पंत को टांडा से हटाकर मिलक का सीओ बनाया था, जबकि मिलक में तैनात सीओ ट्रैफिक राजवीर सिंह को टांडा में सीओ बनाकर भेजा था लेकिन मंगलवार को एसपी ने फिर बदलाव कर दिया। एसपी ने नए आदेश में पकंज पंत का मिलक में किया गया तबादला निरस्त करते हुए वापस टांडा भेज दिया है। जबकि टांडा भेजे गए सीओ राजवीर सिंह को वापस मिलक में ही रखा गया है।
विज्ञापन

राजवीर सिंह पहले भी मिलक में रह चुके हैं। मिलक में तैनात सीओ पीपी सिंह को बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बिलासपुर में तैनात सीओ हर्षिता सिंह को स्वार का सीओ बनाया है। एसपी ने सोमवार की रात में स्वार में तैनात सीओ सोनम सिंह को स्वार से हटाकर उनको अपराध शाखा, मानीटरिंग सेल, महिला परिवार, महिला परिवार परामर्श केंद्र का इंचार्ज बनाया है। एसपी ने संजय कुमार सिंह को सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी ने सीओ सिटी व सीओ शाहबाद के कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed