फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan is being deliberately harassed: Ramji Lal Suman

आजम खां को जानबूझकर किया जा रहा परेशान : रामजी लाल सुमन

Wed, 30 Sep 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan is being deliberately harassed: Ramji Lal Suman
तजीन फात्मा से मुलाकात करते सपा नेता रामजी लाल सुमन: सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन मंगलवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मोहम्मद आजम खां सपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें प्रदेश की भाजपा सरकार जानबूझकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव सुमन ने कहा कि आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर अन्याय किया गया। सपा उनके साथ खड़ी रहकर न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी। सुमन ने भाजपा पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाए। सुमन ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया, जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान मिला है। सभी वर्गों को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन


पीडीए को साधने के लिए सपा का सम्मेलन 15 नवंबर को आगरा में
प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जाति सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। विधानसभा चुनाव निकट है। समाजवादी पार्टी इस बार चुनावी जीत के लिए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक यानी पीडीए का फार्मूला लेकर उतरी है लेकिन बसपा के पीडीए का हिस्सा नहीं बनने के बाद अनुसूचित जाति के वोटबैंक को रिझाने के लिए 15 नवंबर को पश्चिमी यूपी स्तरीय एक अनुसूचित जाति सम्मेलन करने की तैयारी में जुटी है। इस कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अनुसूचित जाति सम्मेलन 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने बताया कि समाजवादी पार्टी आगरा में 15 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्तर का अनुसूचित जाति सम्मेलन आयोजित कर रही है। अनुसूचित जाति का वोट बैंक पीडीए फार्मूले का अहम हिस्सा है, बसपा सुप्रीमो मायावती इसे राजनीतिक स्वार्थ व जुमलेबाजी करार दे चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उसका सपा के इस फॉर्मूले से कोई गठबंधन नहीं है। ऐसे में सपा प्रदेश में अनुसूचित जाति सम्मेलन कर रही है। रामजी लाल सुमन ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने इस बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का दावा किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय सागर, नगर अध्यक्ष आसिम राजा आदि मौजूद रहे।


आजम खां के घर पहुंचे रामजी लाल सुमन
रामपुर। पिछले दिनों सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव आजम खां के घर आए थे, अब मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने भी आजम खां के घर जाकर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद तजीन फात्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार से बातचीत की और आजम खां के मामले को लेकर पार्टी के समर्थन की बात कही। सुमन ने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खां और उनके परिवार के साथ खड़ी है। न्याय की लड़ाई में पार्टी लगातार सहयोग करती रहेगी। इसके बाद पूर्व सांसद तजीन फात्मा भी जेल पहुंची और वहां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की, हालांकि आजम खां से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed