{"_id":"60b5e5f510bf3f240c126ade","slug":"wife-brutally-beaten-by-husband-in-doubt-of-having-extra-marital-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाल दी कील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाल दी कील
Tue, 01 Jun 2021 01:17 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:17 PM IST
सार
22 साल की विवाहिता अपने मायके वालों के साथ पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। अवैध संबंधों के शक में पति उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी। विवाहिता अपने मायके वालों के साथ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंची। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट से कील निकाल दी। हालांकि बाद में महिला ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 22 साल की विवाहिता अपने मायके वालों के साथ पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। अवैध संबंधों के शक में पति उसके साथ मारपीट करता है। पति ने रविवार रात पिटाई करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट से कील निकाली। हालांकि बाद में महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला के तहरीर न देने पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। महिला का कहना है कि उसे अपने पति के साथ ही रहना है, लिहाजा वह उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है एक महिला के साथ अमानवीयता
मिलक क्षेत्र में कुछ समय पहले भी अवैध संबंधों के शक में एक और विवाहिता के साथ उसके पति ने अमानवीयता की थी। उस समय उसने अपनी पत्नी के गुप्तांग को तार से सिल दिया था और महिला को बंद करके घर में ताला लगा दिया था। किसी तरह मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने हैवानियत करने वाले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और उसको जेल भेजा दिया था।