फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Widow living alone in farm house burnt to death

Rampur News: फार्म हाउस में अकेली रह रही विधवा की जलकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Widow living alone in farm house burnt to death
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा पार्सल गांव स्थित फार्म हाउस में अकेली रह रही लगभग 60 वर्षीय विधवा का शव जली अवस्था में मिला। सुबह दूध देने के लिए जब दूधिया आया तब घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।कोतवाली स्वार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नूरपुर-हजुरपुर के उप गांव खेड़ा पार्सल में गंगा बेनीवाल की पत्नी रहती थीं। गंगा बेनीवाल की एक दशक पूर्व मौत हो चुकी है। उनके एक बेटा और 2 बेटियां परिवार में हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है।
विज्ञापन

प्रवेश बेनीवाल अपने फार्म हाउस पर अकेली रह रही थीं। शुक्रवार की सुबह दूधिया उनके घर दूध देने के लिए पहुंचा था। उसने आवाज दी लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। वह किचन में पहुंचा तब प्रवेश बेनीवाल का शव जली हुई अवस्था में देखकर ठिठक गया। उसने आसपास रह रहे परिवार के लोगों को जानकारी दी तो वह भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में कोतवाल संदीप त्यागी, सीओ अतुल पांडेय पहुंच गए। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी आ गई। उसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव घर आया तो मृतका की दोनों विवाहित बेटियां बेसधु हो गईं। बेटा आस्ट्रेलिया में होने के कारण नहीं आ सका। उसे मां की मौत की जानकारी दे दी गई है। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जलने से हुई मौत का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed