फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wi-fi start in rampur bus station

डिपो पर अब मुफ्त वाई-फाई का आनंद

Sun, 22 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
wi-fi start in rampur bus station
स्मार्ट सिटी बनने की ओर बढ़ते शहर को यूपी रोडवेज की ओर से भी एक सौगात मिल गई है। शहर का रोडवेज डिपो वाई-फाई जोन हो गया। अब डिपो पर बस का इंतजार करने वाले यात्री नि:शुल्क वाई-फाई का आनंद ले सकेंगे। फिलहाल वाई-फाई सेवा का ट्रायल चल रहा है। इसके बाद कंपनी से एग्रीमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन



मौजूदा दौर में इंटरनेट हर आम ओ खास के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। स्मार्टफोन यूजर की संख्या में जबरदस्त इजाफे ने इंटरनेट की डिमांड और भी बढ़ा दी है। ऐसे में सफर के दौरान डाटा खत्म होने पर कई बार असहजता महसूस होती है। रामपुर डिपो पर यात्रियों की इस समस्या का भी हल कर दिया गया है।
विज्ञापन



शहर स्मार्ट सिटी में कब तब्दील होगा यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन रामपुर रोडवेज डिपो स्मार्ट हो चुका है। एलईडी, मिनरल वाटर, बेहतर यात्री विश्राम सुविधा और सुंदर डिजाइन के साथ आईएसओ प्रमाणित रोडवेज डिपो पर अब यात्रियों को नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि डिपो पर वाई-फाई सेवा शुरू कर दी गई है, जिसका ट्रायल चल रहा है। दो दिन के ट्रायल में अब तक सेवा सफल रही है और यात्री इसका लाभ ले रहे हैं। वाई-फाई सेवा रिलायंस कंपनी की ओर से दी गई है। एआरएम ने बताया कि डिपो पर कोई भी यात्री वाई-फाई सेवा 15 मिनट तक ही नि:शुल्क प्रयोग कर सकेगा।


यह समय निर्धारिण वाई-फाई के अनावश्यक प्रयोग को रोकने के लिए किया गया है। क्योंकि बस के इंतजार में तो कुछ समय यात्री व्यतीत करता है, लेकिन बसों का स्टॉपेज इससे कम अवधि का ही होता है। इस निर्धारित समय के बाद वाई-फाई प्रयोग के लिए शुल्क देना होगा।



रिलायंस कंपनी की ओर से डिपो पर वाई-फाई सेवा मुहैया कराने के साथ ही प्रतिमाह एक निर्धारित धनराशि भी डिपो प्रशासन को देनी होगी। डिपो के भवन और सुविधाओं का प्रयोग करने के एवज में ये शुल्क दिया जाएगा। एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि अभी ट्रायल पीरियड के कारण कंपनी से एग्रीमेंट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed