{"_id":"69ed2235e12e3c11260380ae","slug":"when-the-officers-did-not-listen-to-the-complaint-of-land-encroachment-the-matter-reached-the-chief-minister-rampur-news-c-15-1-mbd1058-886780-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भूमि पर कब्जे की शिकायत अफसरों ने नहीं सुनी तो मामला पहुंचा सीएम के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भूमि पर कब्जे की शिकायत अफसरों ने नहीं सुनी तो मामला पहुंचा सीएम के पास
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका के खातों में मस्जिद की भूमि दर्ज होने के बाद भी शिकायतकर्ता एक साल से पालिका, प्रशासन के चक्कर लगाता रहा। पालिका ने कार्रवाई नहीं की। जिला प्रशासन ने भी शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया। शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचा तब मुख्यमंत्री के वहां से डीएम को जांच के आदेश दिए। डीएम ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।
शिकायतकर्ता अहमद सईद और सभासद अमरीन एजाज ने तीन फरवरी 2025 को अधिशासी अधिकारी से शिकायत की। शिकायत में कहा गया मोहल्ला मदरसा कोहना में गाटा संख्या 384 का भाग है। यह पालिका के खाते में मस्जिद मय हुजरा के नाम पर दर्ज है। इस पर किसी ने कब्जा कर लिया है वह निर्माण कर रहा है।
कई बार पालिका, डीएम कार्यालय और कमिश्नर तक शिकायत पहुंची, लेकिन पालिका मामले को दबा गई। जबकि पालिका की ओर से डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि यह जमीन खसरा खेवट आबादी शहर मिलक्यित के खाने में नजूल व तफसील ए आराजी के खाने में मस्जिद मय हुजरा क्षेत्रफल 21763 वर्ग फिट दर्ज है। पालिका के अभिलेखों में यह मस्जिद के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन
थक हार के अहमद ने 17 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री के जनता दरबार लखनऊ में पहुंच कर शिकायत की। वहां से डीएम को जांच करने को कहा गया। डीएम ने अब इस मामले में जांच कमेटी बना दी है।
कोट-
शिकायत मिली है। इस मामले में जांच कमेटी बना दी है। काम रूकवा दिया गया है। कमेटी जांच कर कार्रवाई करेगी।
अजय कुमार द्विवेदी, डीएम रामपुर