फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   When the Dandiya couple met, their feet started dancing and it created a lot of excitement.

Rampur News: डांडिया से मिली जुगलबंदी तो थिरकने लगे कदम, जमकर मचाया धमाल

Fri, 17 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
When the Dandiya couple met, their feet started dancing and it created a lot of excitement.
भारत विकास परिषद कार्यक्रम में सेल्फी लेतीं महिलाएं। संवाद
रामपुर। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित दीपावली उत्सव में महिलाओं ने उत्साह और उमंग की नई छवि प्रस्तुत की। शहर के एक होटल में हुए इस आयोजन में डांडिया रास और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी और जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पारूल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपने हाथों की सुंदर मेहंदी कला प्रदर्शित की। बेहतरीन मेहंदी लगाने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। हाउजी, नंबर गेम्स और वन मिनट गेम्स जैसे मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने महिलाओं में खासा उत्साह जगाया। समयबद्धता प्रतियोगिता में नेहा रस्तोगी और सपना चौधरी विजेता रहीं। करवाचौथ आधारित खेलों में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सांध्यकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला में डांडिया रास विशेष आकर्षण रहा। गरबा लिबास में सजी महिलाओं ने हाथों में डांडिया लेकर कलाइयां घुमाईं और नृत्य से माहौल को जोश से भर दिया। डीजे की धुन पर नवरात्र और फिल्मी गीतों पर महिलाएं देर रात तक थिरकती रहीं। कार्यक्रम के अंत में करवा क्वीन का खिताब सुमन गुप्ता को दिया गया, जबकि रनरअप पिंकी अरोरा रहीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रतिमा अग्रवाल, महामंत्री कोमल मित्तल, वीरांगना मांगलिक, रेनू सक्सेना, अनीता वैश्य, बबीता और अनीता भट्नागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
क्या बोलीं महिलाएं:-
---
हर साल हमारा आयोजन सबसे अच्छा रहता है। त्योहार ही है जो हमें एक दूसरे से जोड़े रखते हैँ और इससे एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन पलों को हमेशा याद रखेंगे।
-वीरांगना मांगलिक
------
हमने करवाचौथ, दीपावली और नवरात्र तीनों के रंग इस आयोजन में देखने को मिले। एक से बढ़कर प्रस्तुतियां हुई और सबसे खास डांडिया रास की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी।

-पूजा गोयल
----

समाज में इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम होने से हमारें अंदर एक अलग ऊर्जा का संचार होता है। इस तरह के आयोजन होते रहने से रचनात्मक सोंच विकसित होती है। -नेहा रस्तोगी
-----
सभी ने एक साथ मिलकर डांडिया रास किया। इसमें एकता और अपनापन झलकता है। त्योहार के यह पल हमेशा याद रहेंगे। इन आयोजन से रचनात्मक सोंच का संचार होता है।
-सपना चौधरी
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed