फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   water logging creates problem

जलभराव से नहीं मिली निजात

Sun, 29 Jul 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 29 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
water logging creates problem
केमरी की किसान सेवा सहकारी समिति रहसेना में भरा बरसाती पानी।

विज्ञापन
 पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बीच रविवार दोपहर से धूप निकल आई। हालांकि रात में एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। अभी तक लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिली है। दोपहर से निकली धूप से अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

आर्द्रता भी 80 फीसदी से अधिक रही। मौसम के इस मिजाज के चलते लोकल फाल्ट के कारण बिजली की आंखमिचौली भी जारी रही। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। कुछ-कुछ देर थमने के बाद कभी तेज बारिश तो कभी आसमान से फुहार झड़ रही थी। जिस कारण तापमान में काफी कमी हो गई थी।
विज्ञापन


बारिश से पूर्व जहां तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं लगातार बारिश से तापमान कम होकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। लेकिन, रविवार दोपहर से निकली धूप के कारण एक बार फिर तापमान में उछाल आया और अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्द्रता अधिकतर समय 80 से 90 फीसदी के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आने वाले दिनों में भी मौसम के पूूर्वानुमान के अनुसार अच्छी बारिश की उम्मीद है। फिलहाल कई दिनों से लगातार बारिश से जलभराव व कीचड़ की समस्या से परेशान लोगों को रविवार दोपहर के बाद निकली धूप से इस समस्या से जरूर निजात मिल जाएगी। कई दिनों तक हुई इस बारिश से खेत और फसल दोनों का फायदा पहुंचा है, जिससे किसान खुश हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed