फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   water level increases due to rain

मूसलाधार बारिश से कोसी उफनाई, खतरा बढ़ा 

Mon, 13 Aug 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
water level increases due to rain
स्वार में जानजोखिम में डाल कर कोसी नदी पार से पशुओं के लिए चारा लाते गांव बन्दर पूरा के लोग। अमर उजाला

विज्ञापन
मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से कोसी नदी उफान पर आ गई है। कोसी नदी में 26839 क्यूसेक पानी रामनगर बैराज से छोड़ दिया गया, जिससे जनपद के कई गांवों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। फसलें जलमग्न हो गई हैं। अफसरों ने भी कोसी नदी के बांध पर पहुंचकर जल स्तर का जायजा लिया। लगातार हो रही बारिश के बाद प्रशासन भी अलर्ट पर आ गया है।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को बाढ़ के लिए तैयार रहने को कहा है साथ ही उनकी छुट्टियां भी रद्द कर दी है। प्रशासन जल स्तर पर पूरी तरह निगाह   बनाए हुए है।  दो दिन से मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है । शनिवार की रात्रि रामनगर बैराज से कोसी नदी में 26839 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसका असर कोसी नदी पर दिखने लगा है । बारिश से कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है ।
विज्ञापन


 वैसे कोसी नदी के खतरे का निशान 197.83 मीटर है लेकिन अभी तक नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है । अनुमान है कि ऐसे ही लगातार मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश होती रही और रामनगर बैराज से पानी छोड़ा गया तो नदी कभी भी खतरे के निशान को पार कर सकती है और बांध को भारी नुकसान हो सकता है। क्योंकि बांध जगह -जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और उसमें बड़ी बड़ी दरारें पड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कोसी नदी में पानी आ जाने से नदी उफान पर आ गई। पसियापुरा गांव में चारो ओर से पानी पहुंच गया, इसके बाद से यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । कोसी नदी से सटे गांव फाजलपुर,बंदरपुर, धनोरी, मधुपुरी, धनपुर शाहदरा, सोनकपुर, रसूलपुर फरीदपुर आदि गांव के ग्रामीणों को पशुओं का चारा लाने के लिए जान जोखिम में डाल कर उफनाई नदी पार जाना पड़ रहा है। कोसी नदी के अलावा पीलाखार नदी में भी हलचल बढ़ी है। 


इस वक्त पीलाखार नदी भी जलस्तर बढ़ने से उफान पर है। तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा ने बताया कि रामनगर बैराज से कोसी नदी में  शनिवार की रात्रि 26839 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, इसके बाद सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को सचेत रहने के निर्देश जारी किए गए है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी एसडीएम समेत अन्य अफसरों को सतर्क कर दिया है। साथ ही अफसरों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई हैं। जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकियों को सतर्क किया है। साथ ही बाढ़ के पानी पर पूरी तरह निगाह रखने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed