{"_id":"5b5f5a074f1c1b827d8b5961","slug":"water-increases-in-rivers-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों का जलस्तर बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में बारिश और बैराज से पानी छोड़े जाने से कोसी नदी का बढ़ा जलस्तर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुक-रुक कर हुई बारिश ने नदियों का जल स्तर बढ़ा दिया है। चौबीस घंटे में 14.20 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। उत्तराखंड में हो रही बारिश के कारण कोसी, पीलाखार और भाखड़ा के साथ ही रामगंगा में भी पानी बढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि अभी कोसी नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
रामपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार की रात में एक बार फिर बारिश हुई। रामपुर के साथ ही उत्तराखंड में भी रविवार को बारिश हुई। उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड की बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है।
पिछले चौबीस घंटे में ही उत्तराखंड के रामनगर बैराज फुल होने लगा है जिसके बाद करीब सात हजार क्यूसेक पानी पास हो गया। लगातार पानी आने के बाद कोसी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। कोसी नदी फिलहाल खतरे के निशान से अभी तीन मीटर नीचे बह रही है। इसी तरह भाखड़ा, बैराज नदी का भी जल स्तर बढ़ गया है। नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अफसरों ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।