फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Water and house tax will increase, five proposals approved in the board meeting

Rampur News: बढ़ेगा जल और गृह कर, बोर्ड बैठक में पांच प्रस्तावों को मंजूरी

Thu, 26 Dec 2024 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Water and house tax will increase, five proposals approved in the board meeting
बिलासपुर। नगर पालिका परिषद की बैठक में जलकर गृहकर का सर्वे करा कर वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। सदन ने पांच प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह सदन के सहयोग से नगर के हर अधूरे कार्य तेजी के साथ पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल की अध्यक्षता में पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। जिसमें पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ नितिन कुमार गंगवार ने गत बैठक की कार्रवाई सदन को पढ़कर सुनाई। जिसकी सदन ने पुष्टि की। इसके बाद सफाई व्यवस्था पर चर्चा हुई। सभासदों ने कहा कि सफाई व्यवस्था और तेज कराई जाए। अध्यक्ष ने सफाई नायकों को निर्देश दिए कि वह सफाई व्यवस्था को और बेहतर कराएं व नियमित रूप से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर उन्हें रिपोर्ट भी दें। सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था और बेहतर करने की मांग रखी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने ईओ को निर्देश दिए कि वह प्रमुख स्थानों पर नई लाइटें लगाएं और जहां लाइटें खराब हैं वहां तुरंत लाइटों को दुरुस्त किया जाए। केमरी तिराहे पर एक बड़ी लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। जल आपूर्ति के प्रस्ताव पर सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में नये हैंडपंप लगवाने व रीबोर कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था को बेहतर कराया जाएगा। निर्माण कार्यों के मामले में सभी वार्डों की जर्जर सड़कों व पुलियों का निर्माण कराने व अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भी पास हुए। नगर के सभी वार्डों का सर्वे कराया जाएगा और जो वैल्यू निकलेगी उसी हिसाब से गृह कर व जलकर वृद्धि के साथ जारी किया जाएगा। इसके अलावा अलाव की संख्या भी बढ़ाने पर चर्चा हुई। सभासद अमन बर्मा ने शनिवार की पुलिया के पास चौराहे का नाम वाल्मीकि चौराहा रखे जाने की मांग की।

अध्यक्ष ने कहा कि वह सभी के सहयोग से नगर के हर अधूरे कार्यों को शीघ्र ही पूरे करेंगे। जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। बैठक में परमजीत कौर पोला, कमलजीत सिंह उर्फ राजू तनेजा, रितु कुमारी, साधना सक्सेना, मीनाक्षी रस्तोगी, रुखसाना, फरहा, बबीता रानी, सरबजीत कौर, मोहसिन खान, फैजान खान, परवेज खां, जाकिर हुसैन, अमन वर्मा, वसीम खां, मोमिन मियां, नाजिम खां, भूरा आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ लेखाकार प्रदीप सक्सेना ने किया।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed