फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Was murdered in election rivalry, report against seven

चुनावी रंजिश में की थी हत्या, सात के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Was murdered in election rivalry, report against seven
शाहबाद (रामपुर)। क्षेत्र के काशव नगला गांव में घर में घुसकर गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक गब्बर सिंह के भाई रामवीर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें गांव के राशन डीलर समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम का गठन और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मडैयान तुलसी में आसपास के चार गांव आते हैं। इस बार ग्राम प्रधान पद के लिए मडैयान तुलसी निवासी मेहनाज और ग्राम अहमदगंज निवासी चंद्रकेश की पत्नी जलधारा आमने सामने थीं। इस चुनाव में मेहनाज ने जीत हासिल की थी। ग्राम काशव नगला निवासी रामवीर सिंह ने मेहनाज को ही चुनाव लड़ाया था। लिहाजा, चंद्रकेश के भाई धीरेन्द्र सिंह उर्फ नन्हे यादव को शक था कि रामवीर सिंह के भाई गब्बर सिंह ने उसकी भाभी को वोट नहीं दिया था। इसी बात को लेकर वो रामवीर व उसके भाइयों से रंजिश मान रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार की रात को वोट न देने से गुस्साए धीरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे उसका भाई चंद्रकेश, गांव का राशन डीलर जीवन सिंह, धारा सिंह उर्फ राजेश और मोनू अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस गए। इनमें कुछ आरोपी छत पर चढ़ गए थे, जबकि कुछ घर में आ गए थे। इसके बाद आरोपियों ने रामवीर, गब्बर सिंह और मौके पर मौजूद पड़ोसियों पर फायर झोंकने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि छत से मारी गई गोली गब्बर सिंह को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस दौरान गब्बर सिंह के पड़ोसी गुड्डू, मनोज और मनोज का बेटा भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, सीओ मिलक श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंच गए। देर रात पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने भी गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया। गुरुवार को मृतक के भाई रामवीर सिंह ने धीरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे यादव, चंद्रकेश, राशन डीलर जीवन सिंह, धारा सिंह उर्फ राजेश, मोनू व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फोरेंसिक टीम ने एकत्र किए साक्ष्य
गुरुवार सुबह को फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना स्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल गांव में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से एक क्यूआरटी व स्थानीय कोतवाली का पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही हैं। हालंकि, इस प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी रामपुर ने एक टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed