{"_id":"6afb5ec8cf0659394a012101","slug":"fir-registered-in-teenage-girls-abduction-case-investigation-begins-rampur-news-c-282-1-smbd1027-184822-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोरी के अपहरण में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोरी के अपहरण में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
Tue, 17 Nov 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
मिलक। किशोरी को जबरन उठाकर ले जाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। किशोरी के दादा ने पुलिस को बताया कि अर्जुन कश्यप कई वर्षों से उसकी धेवती को परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह अपने परिवार की मदद से कई बार उसे जबरन घर से ले जा चुका है। पांच नवंबर 2026 को अर्जुन दिनदहाड़े किशोरी को उसके घर से जबरन उठा ले गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
