फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Warning issued to CVO for slow vaccination of animals and non-regular visits to cow shelters

पशुओं के धीमे टीकाकरण और गोआश्रय स्थलों पर नियमित भ्रमण न करने पर सीवीओ को चेतावनी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Warning issued to CVO for slow vaccination of animals and non-regular visits to cow shelters
पशुओं के धीमे टीकाकरण और गोआश्रय स्थलों पर नियमित भ्रमण न करने पर सीवीओ को चेतावनी जारी
विज्ञापन

रामपुर। पशुओं के नियमित टीकाकरण में सुस्ती बरतना और गोआश्रय स्थलों का नियमित भ्रमण न करना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए सीवीओ को चेतावनी नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने सरकारी विभागों की संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने को लेकर पूरे सप्ताह अभियान चलाने के निर्देश जारी किए। वह कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले बिंदुओं के संबंध में मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पशुओं में टीकाकरण की धीमी प्रगति एवं जिले में संचालित गो-आश्रय स्थलों पर नियमित भ्रमण न करने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उन्हें चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में यदि विभागीय कार्यों में सुधार नहीं लाया गया तो प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत कर दी जाएगी। जिले में राशन वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी तरीके से लागू कराने के साथ-साथ रिक्त दुकानों का आवंटन प्रत्येक दशा में इसी माह में पूर्ण हो जाना चाहिए। इसके लिए संबंधित एसडीएम, बीडीओ और डीएसओ गंभीरता बरतें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अस्पतालों में अग्निशमन के लिए सभी जरूरी संसाधन मौजूद रहें तथा अपरिहार्य परिस्थितियों में उनके उपयोग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाए। जिला चिकित्सालय में स्थापित फायर प्लांट को संचालित कराने के साथ-साथ सभी सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के बाद सीएमएस इस आशय का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएं कि चिकित्सालय में अग्निशमन के लिए सभी जरूरी संसाधन मौजूद है तथा उनके संचालन के लिए स्टाफ का प्रशिक्षण पूर्ण करा लिया गया है। उन्होंने सीएमओ को भी निर्देशित किया कि जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी में भी अग्निशमन से जुड़े उपकरण मौजूद रहने चाहिए। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों की मॉनिटरिंग एसडीएम को करने के आदेेश दिए। कहा कि आगामी पूरे सप्ताह भर जिले में सिंचाई, कॉपरेटिव, उद्यान, गन्ना एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों की सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जे/अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम और संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा विशेष मुहिम चलाई जाएगी तथा बार-बार सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करके प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी करने का प्रयास करने वालों को भू-माफिया घोषित करने की कार्रवाई होगी। अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक दशा में अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे तहसील स्तर पर भी उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक नियमित रूप से करें, ताकि तहसील क्षेत्रों के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को भी चिन्हित किया जा सके तथा उनका प्रभावी समाधान संभव हो। सभी खंड विकास अधिकारी शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ब्लॉक दिवस के आयोजन की कार्ययोजना तैयार कर लें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि कार्यालय अध्यक्ष नियमित रूप से स्वयं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की निगरानी करेंगे और शिकायतों का निस्तारण स्थलीय निरीक्षण करके शिकायतकर्ता या दो गवाहों की मौजूदगी में ही होना चाहिए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी कराएं तथा अधिकतम लोगों को जनआरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। जिले में नए तालाबों के लिए चिन्हित किए गए 268 स्थलों पर तत्काल खुदाई कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही 578 पुराने तालाबों की भी नियमानुसार सिल्ट सफाई/खुदाई कार्य प्रारम्भ कराने के लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed