फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Waiting for hours is giving more pain than the merger.

Rampur News: मर्ज से ज्यादा दर्द दे रहा घंटों का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Waiting for hours is giving more pain than the merger.
रामपुर। जिले में डेंगू-बुखार के प्रकोप के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को घंटों लाइन में लगकर उपचार के लिए इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 1300 मरीज पहुंचे। मरीज को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए दो से चार घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। तब उनका नंबर आया।
विज्ञापन

इन दोनों डेंगू व मलेरिया के साथ ही वायरल बुखार के मरीज सर्वाधिक रूप से सामने आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या देहात में स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही जिला अस्पताल में बढ़ रही है। वायरल बुखार से पीड़ित सैकड़ों मरीज हर रोज जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खोली तो मरीजों की लाइन लग गई। अस्पताल में 1300 के करीब पंजीकरण हुए।
विज्ञापन

ओपीडी में पंजीकरण कक्ष से लेकर डॉक्टर कक्ष और दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन थी। किसी को बुखार तो किसी को सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत रही। दिक्कत यह रही की सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों को देखने के लिए ओपीडी में तीन ही डॉक्टर बैठे। प्रत्येक डॉक्टर के पास 200 से 250 मरीज स्वयं को दिखाने के लिए पहुंचे। ऐसे में डॉक्टर के सामने मरीज को झटपट से देखने की चुनौती खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे की ओपीडी में जैसे-तैसे डॉक्टर ने मरीजों को देखकर परामर्श दिया। एक-एक मरीज को डॉक्टर को दिखाने के लिए दो से चार घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। इससे पहले मरीज को पर्चा बनवाने के लिए भी काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा था। कुल मिलाकर इस प्रक्रिया में मरीज के चार से छह घंटे तक खराब हुए। तब जाकर उन्हें अस्पताल में दवा मिल सकी।

इनसेट

---पैथोलॉजी लैब में हो रही 100 से 150 जांच

बुखार के मरीज बढ़ने के बाद ही पैथोलॉजी लैब में जांच का दबाव बढ़ गया है। डॉक्टर हर रोज औसतन 250 लोगों की जांच पैथोलॉजी लैब को भेज रहे हैं, लेकिन लैब में प्रतिदिन 150 के करीब जांच हो पा रही है। बाकी रह गए मरीजों को अगले दिन आकर जांच करने के लिए बोला जा रहा है।

बोले मरीज

कई दिनों से सर्दी और जुकाम की शिकायत है। अस्पताल में दिखाने के लिए आए थे। ओपीडी में चार घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आया।

फोटो

--- राजेश, हाजीनगर

15 दिन से बुखार आ रहा है। लगातार डॉक्टर को दिखाकर दवा ले रहा हूं, लेकिन इसके बाद भी कोई आराम नहीं मिला है। आज फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए आया हूं। एक घंटे से लाइन में लगा हूं। अभी और इंतजार करना पड़ेगा।


फोटो

--- मोहम्मद हनीफ, शहजादनगर

बयान

अस्पताल में डॉक्टरों के 22 पद स्वीकृत है। इनमें से 14 पर ही तैनाती है। इनमें से कुछ डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी पर भी तैनात रहते हैं और कुछ अवकाश पर चले जाते हैं। इसलिए दिक्कत रहती है। जो भी डॉक्टर हैं उनके द्वारा मरीजों को देखा जा रहा है।

डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed