फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   votinf in rampur on 14 feb

रामपुर में दूसरे चरण में होगा चुनाव, 14 फरवरी को होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
votinf in rampur on 14 feb
रामपुर। जिले में विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में होंगे। इसके लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन 21 जनवरी से 28 जनवरी तक होंगे। 31 जनवरी को नाम वापसी होगी, जिसके बाद फाइनल प्रत्याशियों की सूचना सामने आ जाएगी। चुनाव के लिए आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत रामपुर में दूसरे चरण में चुनाव होगा। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक जिले में 21 जनवरी से 28 जनवरी तक नामांकन होगा, जबकि 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 31 जनवरी को नाम वापसी का दिन है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। साथ ही जिले में 14 फरवरी को मतदान होगा। जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 1123 मतदान केंद्रों के 2058 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। इस बीच नामांकन से लेकर मतदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed