फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Voters increased continuously in Rampur, figure reached 17.31 lakh from 3.76, Abul Kalam Azad became first MP

Rampur seat: रामपुर में लगातार बढ़े मतदाता, 3.76 से 17.31 लाख पहुंचा आंकड़ा, पहले सांसद बने थे अबुल कलाम आजाद

Thu, 04 Apr 2024 12:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 12:41 PM IST
सार

रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चुनाव में 3.76 लाख वोटर थे। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने सफलता पाई। अब यहां वोटरों का आंकड़ा 17.31 लाख पहुंच गया है। यह सभी 2024 के चुनाव में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
Voters increased continuously in Rampur, figure reached 17.31 lakh from 3.76, Abul Kalam Azad became first MP
मतदाता - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के 72 साल के इतिहास में रामपुर सीट पर वोटरों की संख्या साल-दर-साल बढ़ती रही। इस सीट पर 1952 में हुए आजाद के बाद पहले लोकसभा चुनाव में 3.76 लाख वोटर थे, अब यहां वोटरों का आंकड़ा 17.31 लाख तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


1952 के चुनाव से वर्तमान में 2024 लोकसभा चुनाव तक 13.55 लाख मतदाताओं का इजाफा हुआ है। रामपुर में 1952 में लोकसभा का चुनाव हुआ। पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में 3,76,635 वोटरों ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पहले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने सफलता पाई। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को हराकर देश की सबसे बड़ी पंचायत का सफर ही नहीं तय किया, बल्कि केंद्र सरकार में पहले शिक्षा मंत्री भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हुए चुनावों में वोटरों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। हालांकि 2009 लोकसभा चुनाव में 2,66,054 वोटर घट गए। 2014 के चुनाव में वोटरों की संख्या फिर बढ़ गई। 2014 में वोटरों की संख्या बढ़कर 16.16 लाख तक पहुंच गई।


इसके बाद वोटरों की संख्या बढ़ती चली गई। मौजूदा चुनाव में वोटरों की संख्या 17.31 लाख तक पहुंच गई है। अब जिले में 17.31 लाख वोटर अपने सांसद का चुनाव करेंगे। 

किस चुनाव में कितने मतदाता

चुनाव      वोटर              विजेता
1952    3,76,635        मौलाना अबुल कलाम आजाद
1957    4,03,446        रजा सैयद मेहंदी
1962    4,21,922        रजा सैयद मेहंदी
1967    4,99,114        जुल्फिकार अली खां
1971    5,52,912        जुल्फिकार अली खां
1977    6,33,744        राजेंद्र शर्मा
1980    7,00,181        जुल्फिकार अली खां
1984    7,52,171        जुल्फिकार अली खां
1989    9,72,113        जुल्फिकार अली खां
1991    9,79,613        राजेंद्र शर्मा
1996    12,86,323      बेगम नूरबानो
1998    13,13,581       मुख्तार अब्बास नकवी
1999    13,22,470        बेगम नूरबानो
2004    14,20,598        जयाप्रदा
2009    11,54,544        जयाप्रदा
2014    16,16,984        डा.नैपाल सिंह
2019    16,58,551        आजम खां

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed