{"_id":"6640fbadef4302d46b0a4481","slug":"villagers-will-get-rs-12-thousand-for-building-toilets-rampur-news-c-282-1-rmp1004-121606-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को मिलेंगे 12 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को मिलेंगे 12 हजार
Sun, 12 May 2024 10:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 12 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सरकार की ओर से शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि वे खुले में शौच के लिए न जाएं। इस साल 14885 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए पात्र व्यक्ति को छह-छह हजार रुपये की दो किस्तों में धनराशि का भुगतान किया जाएगा। जिसमें एक शौचालय के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। पंचायत विभाग की ओर से जहां आचार संहिता लागू होने से पहले आए 12 हजार में से चार हजार आवेदकों का चयन किया गया है। शेष लक्ष्य पूरा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए विभाग 17.86 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां एक ओर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है, वहीं व्यक्तिगत शौचालयों का भी निर्माण कराया जा रहा है। पंचायत विभाग की ओर से इन शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। पंचायत विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए रामपुर के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति के साथ ही विधवा, दिव्यांग समेत अन्य पात्रता रखने वाले लोगों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में इस साल 14885 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए ब्लाकवार शौचालयों का आवंटन भी किया गया है। एक शौचालय के निर्माण पर 12 हजार रुपये का खर्चा आएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि 12 हजार रुपये दो किश्तों में पात्र चयनित व्यक्ति को दिए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य खुले में शौच न होने देने का है। बताया कि इस योजना के तहत यदि कोई पात्र व्यक्ति आवेदन करना चाहता है तो ऑन लाइन आवेदन कर सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
आठ हजार आवेदन अपात्र निकले, निरस्त किए
व्यक्तिगत शौचालय के लिए कुल 12 हजार आवेदन पत्र आचार संहिता लागू होने से पहले आए थे, जिसके बाद इनका सत्यापन हुआ तो आठ हजार आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि आठ हजार आवेदन पत्र अपात्र पाए गए हैं। जिस पर आवेदन निरस्त किए गए हैं, जबकि चार हजार आवेदन पात्र पाए गए हैं। अब शेष लक्ष्य को पूरा कराने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पात्र लोग पंचायत विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कहां कितने शौचालय बनेंगे
स्वार-- -3135
शाहबाद-- -- -- 2576
बिलासपुर-- -- 2486
मिलक-2838
चमरौआ-2024
सैदनगर-- 1826
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --

स्वार
शाहबाद
बिलासपुर
मिलक-2838
चमरौआ-2024
सैदनगर