फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers caught the thief who entered the house in broad daylight and recovered the stolen goods

Rampur News: ग्रामीणों ने दिनदहाड़े घर में घुसे चोर को पकड़ा, चोरी का माल बरामद

Mon, 07 Jul 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 07 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the thief who entered the house in broad daylight and recovered the stolen goods
स्वार। क्षेत्र के नानकार रानी गांव में दिन दहाड़े चोरी करने घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसका एक साथी किसी तरह भागने में सफल रहा। पकड़े गए चोर के कब्जे से चोरी किया गया जेवरात और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बाइक के अलावा तमंचा भी बरामद किया है। पकड़े गए एक चोर को ग्रामीणों ने पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे चोर को भी मुखबिर की सूचना पर चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का न्यायालय में चालान कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के नानकार रानी गांव में रामवती के घर में शनिवार को दिन दहाड़े दो चोर घुस आए थे। चोरों ने घुसकर चांदी की चैन, मंगलसूत्र, पायल, सोने की ताबीज, नोजपिन व नथ चोरी कर लिए थे। महिला की चीख पुकार पर आए ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया था जिसकी पिटाई भी की गई, जबकि उसका एक साथी किसी तरह भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को अपने कब्जे में ले लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम अनवार निवासी सेढूवाला, थाना टांडा बताया। उसके पास से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया गया। उसने अपने दूसरे साथी का नाम-पता भी पुलिस को बताया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि मुखबिर की सूचना दूसरे आरोपी कल्बे हसन निवासी मिलक नौखरीद, हाल निवासी सरकड़ी, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।गृहस्वामिनी रामवती की तहरी के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3)/305A/317(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरामद बाइक बिजनौर से चोरी की गई है
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए कल्बे हसन के कब्जे से चोरी की जिस बाइक को बरामद किया है, वह जनपद बिजनौर के नजीबाबाद से चुराई गई थी। नजीबाबाद कोतवाली में आईपीसी की धारा 379 में दर्ज है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कई स्थानों पर दिन में घरों से चोरी करना कबूल किया। दोनों चोरों का पुलिस ने न्यायालय में चालान कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है, जिनमें एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, चोरी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed