फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers accuse police of assault, create ruckus in police station

Rampur News: ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में हंगामा

Tue, 26 May 2026 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 26 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers accuse police of assault, create ruckus in police station
स्वार। मुंशीगंज गांव के तिराहे पर रविवार देर रात पुलिस कर्मी और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के दौरान पहुंचे सिपाही ने बिना वजह डंडों से मारपीट कर दी, जिससे आसिम और बबलू घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कई लोग तिराहे पर स्थित एक दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि दरोगा और पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और युवकों पर वीडियो बनाने का शक जताते हुए मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ, मोहब्बे अली सहित कई लोग थाने पहुंचे और कोतवाल अनुपम शर्मा से शिकायत की। इसके बाद आरोपी सिपाही सुमित कुमार को संबंधित क्षेत्र से हटा दिया गया, जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई थी। संबंधित सिपाही को क्षेत्र से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed