फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Victims of Yatimakhana asked DM to get our land back from Johar Trust

यतीमखाने के पीड़ितों ने डीएम से कहा हमारी जमीन जौहर ट्रस्ट से वापस दिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Victims of Yatimakhana asked DM to get our land back from Johar Trust
रामपुर। वक्फ 157 यतीम खाने की जमीन से जौहर ट्रस्ट का अवैध कब्जा खाली कराने और सरकारी रास्ते पर बनी अवैध दीवार हटवाने को लेकर यतीमखाने के पीड़ित परिवार आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला की अगुवाई में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह से मिले और अपना दर्द सुनाया। उन्होंने जौहर ट्रस्ट से जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि 26 परिवार वक्फ 157 यतीमखाना बस्ती में अपने पूर्वजों के समय से रहते थे। जौहर ट्रस्ट के द्वारा साल 2016 में जबरन आवंटन निरस्त कर संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया था। कई वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद 2020 में वक्फ बोर्ड ने दोबारा यह जमीन उनके नाम पर आवंटित कर दी और जौहर ट्रस्ट को वहां से बेदखल कर दिया है। परंतु, अब तक जौहर ट्रस्ट ने जमीन वापस नहीं दी हैं और जौहर ट्रस्ट के मालिक गैर कानूनी तरीके से हमारी संपत्ति पर कब्जा किए हुए हैं। साथ ही जौहर ट्रस्ट ने नगर पालिका के सरकारी रास्ते पर दीवार खड़ी करके आर-पार जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है, जिसके कारण आमजन को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed