{"_id":"65ee2e7ae8eb9d45fd078d64","slug":"verses-echoed-with-chanting-1550-couples-joined-each-other-rampur-news-c-282-1-rmp1006-117813-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मंत्रोच्चार के साथ गूंजीं आयतें, एक-दूजे के हुए 1550 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मंत्रोच्चार के साथ गूंजीं आयतें, एक-दूजे के हुए 1550 जोड़े
विज्ञापन
रामपुर। स्वार रोड स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजन किया गया। एक ही पंडाल में कहीं मंत्रोच्चार हुआ तो कहीं निकाह के दौरान आयतें पढ़ी गईं। इस दौरान 1550 जोड़ों की उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कराई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। महात्मा गांधी स्टेडियम के मैदान पर बने भव्य पंडाल में सुबह से दूल्हा-दुल्हन पहुंचने शुरू हो गए थे। कार्यक्रम में सांसद घनश्याम सिंह लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ नंदकिशोर कलाल एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेटअभिनव जे जैन ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना समाज के गरीब परिवारों की बेटियों का धूमधाम से विवाह कराने की दिशा में अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है।
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि कई परिवार ऐसे होते है जो कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अपने पुत्रियों का विवाह धूमधाम से करने में असमर्थ होतें हैं, जिनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस वर्ष का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह कार्यक्रम है। देर शाम तक चले कार्यक्रम के दौरान 1550 जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान हिंदू जोड़ों के साथ मुस्लिम जोड़ों की भी शादी हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
योजना में मिलता है 51 हजार का लाभ
सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जरूरतमंद निराश्रित परिवारों की विवाह योग्य कन्या के विवाह हेतु कुल धनराशि 51 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में निर्धारित हैं। इसमें 35 हजार रुपये की धनराशि कन्या के खाते में, 10 हजार रुपये की धनराशि उपहार पर व्यय एवं 6 हजार रुपये की धनराशि विवाह व्यवस्था हेतु खर्च होती है। जोड़ों के धर्म के अनुसार शादी कराई जाती है।
-- -- -- -
दावत में मची रही आपाधापीसामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान दावत का भी इंतजाम किया गया था। जब भोजन कराना शुरू किया गया तो अफरातफरी मच गई। तमाम लोग भोजन करने जुट गए। अपील के बाद भी लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही थी, जिससे कई दफा अफरातफरी मची रही। विवाह के बाद शाम को जोड़ों को गिफ्ट देकर रवाना किया गया। इस दौरान कई नवविवाहिताओं के आंसू निकल आए। विदाई के वक्त परिवार के लोगों की भी आंखें नम हो गईं।